पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- भाई की मृत्यु के बाद खाता बंद करने बैंक पहुंचे एक ग्राम प्रधान को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपय का चेक प्राप्त हुआ। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण रमेश चंद्र जोशी ने एसबीआई की बड़ाबे शाखा में अपना खाता खुलवाया। उन्होंने पीएमजेजेबीवाई के तहत 436 रुपए का अपना बीमा भी कराया। अविवाहित रमेश ने नॉमिनी अपने भाई ग्राम प्रधान भुवन चंद्र जोशी को बनाया। गुरुग्राम में नौकरी करने वाले रमेश का बीते वर्ष स्वास्थ्य खराब होने से निधन हो गया। भाई की बैंक पासबुक देख छह दिन पहले भुवन एसबीआई पहुंचे और खाता बंद करने को आवेदन किया। तब बैंक कर्मियों ने उन्हें पीएमजेजेबीवाई के तहत बीमा की जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद बीते रोज शाखा प्रबंधक राजेन्द्र सिंह रावत ने भुवन को दो लाख का चेक सौंपा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.