लखनऊ, फरवरी 9 -- इटौंजा में रविवार देर रात दोस्त के साथ सड़क पर खड़े होकर भाई का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इटौंजा के महोना चौकी के पास कुवंर बहादुर सिंह (58) अपने दोस्त अंगद सिंह के साथ सड़क पर खड़े होकर भाई अमर बहादुर सिंह का इंतजार कर रहे थे। बेटे निर्मल ने बताया कि रविवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों वृद्धों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों सड़क से काफी दूर जा गिरे। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर इटौ...