अमरोहा, फरवरी 23 -- गजरौला। थाने में रविवार को अमन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी त्योहार भाईचारे के साथ मनाए। नई पंरपरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को थाने में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम ने उपस्थित लोगों से आगामी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च में होली के अलावा, जुमा अलविदा व ईद का त्योहार है। सभी लोग आपसी भाईचारे से मनाए। एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाए। कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे कि दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...