पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- बीसलपुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान दौर में आपसी भाईचारे को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। बीसलपुर के एक बारात घर में पार्टी कार्यकर्ताओं एव बीएलए की समीक्षा बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि बीएलए पार्टी की रीड़ हैं। यही संगठन को मजबूत बनाते हैं। कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान की सरकार होगी। प्रदेश की जनता सपा को आश भरी निगाहों से देख रही है। सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव किसान, नौजवान, मजदूर, बेरोजगार की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत फैजान अली खां...