सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार व रमजान को आपसी भाईचारा के साथ सभी समुदायों के लोग सौहार्द वातावरण मिलजुलकर मनाएं। होली में किसी ने हुड़दंग मचाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। तेज आवाज में कोई व्यक्ति डीजे व साउंड न बजाएं न ही किसी दूसरे समुदाय के ऊपर रंग फेंके। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि होली और रमजान एक साथ पड़ा है, इसलिए दोनों समुदाय के लोग शोहरतगढ़ की शोहरत बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारा बनाते हुए पर्व को संपन्न कराएं। बैठक में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष पति रवि अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सभासद राजकुमार मोदनवाल, बब्लू गौड़, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...