मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, संजय कुमार सिंह। शहर के अमरनाथ और जैनुद्दीन 40 साल से सेवई का साझा कारोबार कर रहे हैं। दो अलग-अलग समुदाय, फिर भी न मनभेद न मतभेद। इनका कहना है कि ईद की सेवई के साथ यह भाईचारे का पैगाम भी दूर तलक पहुंचे। कंपनीबाग में दो सेवई कारोबारी भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले चार दशक से अमरनाथ और जैनुद्दीन पार्टनरशिप में दुकान चलाते आ रहे हैं। इनकी दोस्ती की चर्चा शहर तक ही सीमित नहीं, बल्कि वाराणसी के सेवई बाजार में भी खूब होती है। जवाहरलाल रोड के 56 वर्षीय अमरनाथ शर्मा उर्फ लाला बताते हैं कि वे कंपनीबाग में 40 वर्षों से सेवई का कारोबार करते आ रहे हैं। उनके साथ बोचहां के पिलखी निवासी 72 वर्षीय मो. जैनुद्दीन पार्टनरशिप निभा रहे हैं। बताया कि पहले हम दोनों की दुकानें अलग-अलग थीं, मगर धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.