फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 22 -- फर्रुखाबाद। शांति, सदभावना और भाई चारे का संदेश जनमानस तक पहुंचाने के मकसद से बरेली से प्रारंभ हुई रैली रविवार को यहां पहुंची। रोटेरी क्लब के पदाधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता, सचिव दीपक खन्ना अपने सदस्यों के साथ रैली में शामिल हुये। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी रैली में आये पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान आशुतोष टंडन, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...