गाजीपुर, फरवरी 11 -- कठवामोड़। आगामी महाशिवरात्रि, होली और अन्य पर्वों को लेकर क्षेत्र में अमन-चैन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नोनहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से त्योहारों को भाईचारे, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। कहा गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस सतर्क रहेगी। ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि वह अपने क्षेत्रों में बाहरी गतिविधियों पर नजर रखें। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली, पानी और यातायात जैसी समस्याएं साझा की, जिनके समाधान का आश्वासन प्रशासन ने दिया। सभी ने एकजुट होकर पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने का संकल्प लिया। इस बैठक का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ...