अमरोहा, फरवरी 8 -- हसनपुर, संवाददाता। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का आगामी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल होंगे। रविवार को नगर में आयोजित डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बैठक में एकजुटता और समरसता पर जोर दिया। जयपाल सिंह ने कहा कि इस बार का जन्मोत्सव केवल एक वर्ग विशेष का न होकर, सर्वसमाज का कार्यक्रम बनेगा। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का दृढ़ संकल्प दोहराया। कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे आपसी भाईचारे और एकता के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है। बैठक को संबोधित करते हुए महीपाल सिंह प्रधानाचार्य, रामवीर सिंह, गोपीचंद पूर्व प्रबंधक एसबीआई, रामपाल सिंह ने युवाओं को आंबेडकर जयंती के माध्यम से सामाजिक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.