कन्नौज, फरवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के कपूरपुर गांव में आजाद समाज पार्टी की आयोजित भाईचारा बनाओ, संवैधानिक अधिकार बचाओ महारैली में हूंकार भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है और जनता के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। एसआईआर के नाम पर वोट कटौती का आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर आजाद ने एसआईआर के नाम पर वोट काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है। यदि किसी भी वर्ग से यह अधिकार छीना गया, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.