बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाने के सिंहपुर गांव निवासी साधना ने थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया शनिवार को शाम छह बजे उनके पति संतोष विश्वकर्मा गांव की दुकान से सामान खरीद कर आ रहे थे। घर के सामने घरेलू बातों को लेकर देवर राजू, राजेश व सास राजकुमारी पति से उलझ गए। सभी ने एकराय होकर पति संतोष को बुरी तरह पीटा। उसके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोंटे आई हैं। धमकाते हुए तीनों भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...