लखनऊ, नवम्बर 26 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बांक नाले में मृत मिले अमित ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या दो सगे भाइयों ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर की थी। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया, फिर गला कसकर मार डाला था उसके बाद शव को नाले में फेंका था। दो दिन तक वह पुलिस की पूछताछ के दौरान बरगलाता रहा। पीएम रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों भाइयों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दो सगे भाइयों और तीसरे मौसेरे भाई को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। राधाकृष्ण खेड़ा गांव निवासी अमित का शव सोमवार को निगोहां के गौतमखेड़ा बांक नाले में मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने पहुंची। एसीपी विकास कुमार पांडेय ने देखी। उन्होंने बताया कि सिर पर दो गंभीर चोट और गला कसने से मौत की पुष्टि की बात ...