पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत,संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रत्येक परिस्थिति में अटूट बंधन का संदेश देता था। इसका नजारा जिला जेल परिसर में शनिवार को देखने को मिला। यहां पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गईं। जेल गेट पर कतार लगाकर भाई से मुलाकात का इंतजार किया। मुलाकात होने पर उनके कलाई पर राखी बांधी। इतना हीं नहीं जिले में निरूद्ध बहनों से मिलने के लिए उनके भाई भी जेल पहुंचे और राखी बंधवाई। रक्षाबंधन के दिन मुलाकात के लिए 474 बहनों ने अपने भाई से मिलने की अर्जी लगाई।। बहनों से मिलवाने के लिए जेल में निरूद्ध 474 पुरुष बंदी बाहर निकाले गए। जेल में निरूद्ध दो महिला बंदी से मिलने के लिए उनके 11 भाई आए थे। बहन-भाई का जेल पर मिलन मार्मिक था। नम आंखों व खुशी के साथ बहनों ने भाई के कलाई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.