फतेहपुर, अप्रैल 16 -- मुरादीपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह छत पर पढ़ रहे दो सगे भाइयों को बंदरों ने दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे भाई एक मंजिल घर की छत से नीचे कूद पड़े जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिपरहाखेड़ा निवासी नरेश कुमार के दो बेटे 13 वर्षीय अभय और आठ वर्षीय आयुष अपने घर के छत में पढ़ रहे थे। तभी अचानक बंदरों का झुंड आया और हमला बोल दिया। जान बचाकर अभय और आयुष भागने लगे। बंदरों ने चारों तरफ से दोनों भाइयों को घेर लिया। बचने का रास्ता न देख दोनों भाई छत से नीचे कूद गए। दोनों को गंभीर चोंटे आई। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अभय पध...