कौशाम्बी, जून 15 -- करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घूरने की बात को लेकर भाइयों की पिटाई करने के नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अर्का फतेहपुर निवासी सुक्खन लाल पुत्र रतन ने बताया कि पट्टीदार सुंदर और उसका मकान आमने-सामने है। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार की सुबह पट्टीदार के बेटे सुनील, अनिल उसके बेटों शिवकुमार व शिवलोचन को रंजिश वश घूर रहे थे। कारण पूछने पर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से पिटाई शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से भी हमला किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल शिवकुमार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती शिवलोचन की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी भाइयो...