कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। हनुमंत विहार में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके भांजे ने उनसे 90 हजार रुपये उधार लिये। काफी समय होने पर जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने गाली गलौज किया। साथ ही उनके घर पर पथराव भी किया। इस पर पीड़ित ने आरोपित भांजे के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में मामला दर्ज कराया। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बाबानगर निवासी दिनेश तिवारी के अनुसार, उन्होंने अपने भांजे यश त्रिवेदी को कुछ माह पहले चेक के माध्यम से 90 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब यश ने रकम वापस नहीं की तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपित भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपित आए दिन घर और कार पर पत्थर चलाता है। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसके और बुलंद हो गए। इस पर पीड़ित ने डीसीपी दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.