हापुड़, फरवरी 2 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी में 27 जनवरी को हुई लाखों रुपये चोरी की वारदात को पीड़िता के भांजे ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी भांजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण, नगदी, चार मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। मेरठ रोड स्थित मोहल्ला शांति नगर कॉलोनी निवासी कीर्ति सिरोही ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह गांव टियाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। 27 जनवरी को बीएलओ कार्य के लिए वह घर का ताला लगाकर गई थीं। जब दोपहर में उनकी पुत्री स्कूल से वापस घर लौटी तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर का सारा सामान बिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.