प्रयागराज, नवम्बर 29 -- धूमनगंज निवासी एक युवती से 85 हजार रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। ठग ने युवती को उसके पड़ोस के भांजे को जेल में होने और पैसों की जरूरत बताकर अपने खाते में पैसे डलवाए। उमरपुर नीवां निवासी प्रतिमा पाल की तहरीर के मुताबिक, एक अनजान नंबर से उसके नंबर पर संदेश आया कि उसके पड़ोस का भांजा दीपक वर्मा जेल में है और उसे पैसों की जरूरत है। कॉल करने वाले उसी के नाम से आईडी बनाकर उससे रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसने दीपक को कॉल किया तो पता चला कि वह तो सऊदी अरब में काम कर रहा है। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...