मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 25 -- पति के सगे भांजे के साथ बरेली में लिव इन में रह रही महिला ने बुधवार काे खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर पति बरेली पहुंचा, लेकिन उसने शव साथ ले जाने से इनकार करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि पत्नी को उसका भांजा भगाकर ले आया था और प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। किला पुलिस ने उसकी तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला छावनी में कालीधाम मंदिर के पास रमेश चंद्र के मकान में तीसरी मंजिल पर रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। वह प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ पति-पत्नी की तरह करीब दो महीने से किराये पर रह रही थी। गुरुवार देर रात बाराबंकी से उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा। बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ललित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.