बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं। नोएडा से भांजे की शादी में शामिल होने आए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उधर, मामा की मौत के बाद भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित राजपुर गांव के पास हुआ। बिल्सी कोतवाली, दिधौनी गांव के रहने वाले राजवीर सिंह 42 वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह नोएडा में रहकर पेशगी जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। वह उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में अपने भांजे राजू की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। नोएडा से बस से उतरने के बाद ईखखेड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.