उरई, जनवरी 30 -- जालौन। उरई रोड पर बंबा के पास सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने एक लाख रुपये नकद समेत सोने की दो अंगूठी और लगभग 200 ग्राम चांदी चोरी कर ली। पीड़ित ने चोरी की सूचना यूपी 112 व कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा परिवार गुरसराय भांजे की शादी में गया हुआ था और पड़ोसियों ने उनका घर में हुई चोरी की जानकारी दी। जालौन कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नया भवानीराम बंबा के पास निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को गुरसराय में उनके भांजे की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार समेत 28 जनवरी को गुरसराय चले गए थे। उनके घर में मुख्य दरवाजे के पास ही मछली का टैंक है। जिसमें दाना डालने के लिए वह पड़ोसी को मुख्य दरवाजे की चाबी दे गए थे जबकि अंदर पूरा घर लॉक था। 28 जनवरी को वह मछली को दाना डालकर गए थे। 29...