बुलंदशहर, जून 21 -- कहते हैं मोहब्बत में न तो कोई उम्र देखता है और न ही रिश्ते-नाते। कुछ लोग तो प्रेम-प्रसंग में रिश्ते को शर्मसार तक कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। यहां एक महिला अपने भांजे के प्यार में इस कदर चूर हो गई कि उसने पति को गच्चा दे दिया और भागकर बुलंदशहर पहुंच गई। महिला अपने भांजे के साथ होटल में रुकी। पुलिस के आने के डर से दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत में सुधार होने पर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई लिखा पढ़ी होने से इंकार किया है। बताया जाता है कि दो दिन पहले दोनों घर छोड़कर यहां आए थे। गौतमबुद्धनगर क्षेत्र की महिला की शादी जहांगीराबाद में हुई थी, जबकि भांजा दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली के प्रेमनगर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.