संवाददाता, जुलाई 14 -- बहन ने अपनी सगी बहन के भरोसे का कत्ल कर दिया। पहले तो खुद परिजनों के खिलाफ जाकर दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कर लिया। अब वर्षों बाद बहन से नाता जोड़कर उसकी पुत्री को अपने घर लाकर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। 70 हजार रुपये पेशगी भी ले ली। 15 दिन पहले वह भांजी को घुमाने के बहाने अपने साथ लाई थी। वहीं, बेटी से संपर्क न होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मौसी की करतूत का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। मौसी और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंडाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बातया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी साली ने परिजनों के खिलाफ जाकर बुलंदशहर निवासी दूसरे समुदाय के युवक से निकाह किया था। इसके बाद घरवालों ने उससे मुंह मोड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.