प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। भांग की कम होती मांग और लगातार भांग की दुकानों पर गांजा बेचने के मामले संज्ञान में आने के बाद इस बार भांग की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि आबकारी नीति में इसे स्वीकार नहीं किया गया। बल्कि इस बार भांग की दुकानों का कोटा और लाइसेंस शुल्क बढ़ाया गया है। भांग की दुकान का कोटा और लाइसेंस शुल्क 10-10 फीसदी तक बढ़ाया गया है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नई व्यवस्था में भांग के मूल्य में बढ़ोतरी होना भी तय है। उम्मीद है कि इस बढ़ोतरी से लगभग 80 करोड़ का राजस्व पूरे प्रदेश में प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...