गंगापार, दिसम्बर 9 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कस्बों में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता बाबा तिवारी सोमवार को दोपहर एसीपी मेजा कार्यालय पहुंच गए। वहां मौजूद एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। मादक पदार्थ के सेवन से युवा पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो रही है। बताया कि भांग की लइसेंसी दुकानों पर गांजा की बिक्री की जा रही है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...