फतेहपुर, मार्च 24 -- विजयीपुर, संवाददाता। छह माह पूर्व हुई लूट, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में किशनपुर पुलिस ने रायपुर भसरौल गांव की प्रधान, उनके पति समेत 32 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नरैनी ईंट भट्ठा के मालिक की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बकाया रुपये मांगने पर प्रधान, उनके पति और साथियों ने मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए थे। फायरिंग भी की थी, इसमें वह लोग बाल-बाल बच गए थे। नरैनी ईंट भट्ठा संचालक रामनरेश सिंह यादव निवासी जयसिंहपुर थाना थरियांव के मुताबिक छह माह पूर्व रायपुर भसरौल प्रधान किरन देवी के घर अपनी उधारी मांगने गए थे। यहां दोनों पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इस मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने रामनरेश सिंह सहित तीन आरोपियों को हत्या के प्रयास में जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.