लखीमपुरखीरी, जून 28 -- जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र का विशाल सत्संग समारोह रायपुर (मूडागालिब) के मां शकुन्तला देवी स्मारक इण्टर कालेज प्रांगण में किया गया। प्रवचन करते हुए सतीश चन्द्र ने कहा कि भवसागर से पार होने की इच्छा रखने वालों को संत की खोज कर उनकी सेवा, सत्संग और नाम की कमाई करनी चाहिये। मनुष्य शरीर चौरासी लाख योनियों से निकलने का एकमात्र अवसर है। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इसे हिन्दू महात्माओं ने हरि मन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा, ईसामसीह ने जिन्दा भगवान का घर बताया। जब तक शरीर में जीवात्मा रहती है उसको पवित्र माना जाता है और अन्य लोगोें से इसका सम्बन्ध होता है। जिस शरीर को लोग सुख का साधन समझ रहे थे वही शरीर बुढ़ापे में दुःख का कारण बन जाता है। मनुष्य जवानी में धन-दौलत, पर...