गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की चरणबद्ध समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, जिसे अनुशासन, समयबद्धता एवं गरिमा के साथ मनाया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मंच का सुसज्जिकरण, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण पत्र का वितरण, प्रभात फेरी, परेड का आयोजन, झांकी से संबंधित कार्यक्रम, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, अग्निशमन की व्यवस्था,ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं का रंग रोगन, सांस्कृतिक का...