फरीदाबाद, जनवरी 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सोनीपत के राई स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न हुई नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। फरीदाबाद के भव्य सिंहमार, जय राणा दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए यह जीत हासिल की और दोनों हिंदू कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी 10 वर्ष बाद नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। इस जीत में फरीदाबाद के दोनों खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है। टीम मैनेजर जयइंद्र पाल और कोच भरत भारद्वाज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों का वापिस आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। जयइंद्र पाल ने बताया कि इनके अलावा जीत में खालसा कॉलेज के छात्र मयंक शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। भव्य और ...