मैनपुरी, फरवरी 20 -- कुरावली। नगर में शुक्रवार को शिव परिवार, जाहरवीर बाबा और बाबा गोरखनाथ की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा और प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ जीटी रोड स्थित महाराज जी बाबा मंदिर से हुई। समाजसेवी विमल गुप्ता व रेनू गुप्ता ने आकर्षक रथ पर विराजमान प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा को रवाना किया। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों सदर बाजार, गल्ला मंडी, घरनाजपुर मार्ग और हाईवे बाईपास से होती हुई देवी नगर स्थित सती मंदिर पहुंची। सती मंदिर में विद्वान पंडित नंदकिशोर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें स्थापित कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा ...