चतरा, फरवरी 7 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। हर-हर महादेव के जयकारों से मयूरहंड प्रखंड शनिवार को गूंजता रहा। क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के साथ करमा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नौ दिवसीय इस समारोह में स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह ने शिरकत किया और भगवान भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद के मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव समिति के अध्यक्ष और पुजारियों ने वैदिक परंपरा का पालन करते हुए सांसद को तिलक लगाया और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, "मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.