सहरसा, जनवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह ने तारा स्थान, बाबा कारु खिरहरी एवं बाबा मट्टेश्वर धाम को विकसित कर भव्य मंदिर कोरिडोर निर्माण की बनाएं जाने की बात कही। विधायक ने स्पष्ट किया कि इन आस्था के केंद्रों को सुनियोजित रूप से विकसित कर उन्हें पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया जाएगा। यह घोषणा सोमवार की रात मोहनपुर पंचायत में आयोजित नागरिक अभिनंदन सह मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण जनप्रतिनिधि, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि ये धार्मिक स्थल वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहे हैं, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते ...