हाथरस, मई 27 -- भव्य फूलबंगला में सजेंगे शनिदेव - छाया व सूर्य देव के मिलन से हुआ था शनिदेव का जन्म - दण्ड और न्याय के देवता हैं शनिदेव - बैठक कर भव्य शनिदेव जन्मोत्सव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप हाथरस। पौणाणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव का जन्म महर्षि कश्यप के अभिभावकत्व में कश्यप यज्ञ से हुआ था। सूर्यदेव और छाया के मिलान से शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या को हुआ था। यह जानकारी सादाबाद गेट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पर मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव को लेकर हुई बैठक में दी गई। मुख्य सेवायकपंडित चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 27 मई मंगलवार को मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव के मौके पर सुबह मंगला आरती से महोत्सव का आरंभ होगा इसके बाद तेल लेपन, पूजा व तेल के दीए जला कर शनिदेव की भव्य आरती होगी। साथ ही शाम को भव्य फूल बंगला और 56 भोग के अ...