गढ़वा, फरवरी 3 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पतरिया पंचायत में संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को भव्य झांकी निकाली गई। जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, पूर्व मुखिया रिंकी देवी और पंचायत समिति सदस्य अमरजीत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। झांकी की शुरुआत चौखड़ी सड़की से हुई। उसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संदेशों और संत रविदास के विचारों को जीवंत करती कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकली यह भव्य झांकी सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के समीप स्थित बौद्ध विहार पहुंची। यहां उपस्थित लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर परिसर की परिक्रमा की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास...