रांची, फरवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में मां काली एवं शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बैंड-बाजे और जयकारों के बीच विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, उज्ज्वल आनंद, अमित गुप्ता, अनीश व श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.