बिजनौर, जनवरी 3 -- दिव्य राम कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। शनिवार को श्री चामुंडा धाम पर आयोजित दिव्य राम कथा का शुभारंभ पर धार्मिक अनुष्ठान क्रियाओं के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के उपरांत कलश शोभायात्रा में महिलाओं ने अपने शीश पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। विभिन्न मौहल्ले से होते हुए कलश शोभायात्रा पुनः कथा स्थल पर पहुँचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह जगह विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कथा के यजमान अशोक चंद्र, डॉ शशांक गौतम ने सपत्नीक पूजा अर्चना कराई। कथा व्यास राजकुमार सुदर्शन महाराज ने कहा कि श्री राम कथा सुनने से आए दुखों का विनाश होता है। कथा को मन व लगन से सुनना चाहिए। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, अरविंद जोशी, राहुल ...