बेगुसराय, जनवरी 1 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के समस्तीपुर गांव स्थित सुप्रसिद्ध कमला स्थान हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश शोभायात्रा में 501 कुंवारी कन्याएं सहित सैकड़ों लोग, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सांस्कृतिक परिधान धारण करी कन्याएं व देवी-देवताओं की भव्य झांकी कलश शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के द्वारा लगाये जा रहे भगवान शिव के जयकारे से समस्तीपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। लोग भक्ति भावना से ओतप्रोत नजर आये। गाजे-बाजे व देवी-देवताओं की भव्य झांकी के साथ एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा संपूर्ण समस्तीपुर गांव, सैदपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.