सीतामढ़ी, मार्च 25 -- परिहार। प्रखंड के परसा गांव में सोमवार को चार दिवसीय राम नाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर विशाल कलश शोभायात्रा निकाला गया। कलश शोभायात्रा में 500 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा में भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण के अलावा राम भक्त हनुमान की झांकी भी निकाली गई। यात्रा गांव स्थित राम जानकी मंदिर से चलकर बहुअरबा, बाया, शिवनगर, फुलहट्टा होते हुए परसा घोघतनी बाजार स्थित हरदी नदी के घाट पर पहुंची। यहां विद्वान आचार्य द्वारा पवित्र मंत्रोच्चार के बीच मंगल कलशों में जल भरा गया। जल लेकर शोभायात्रा पुनः वापस गांव स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलशों को विधिवत प्रतिस्थापित किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य ग्रामीणों के अलावा आचार्य हृदय नारायण झा, महंत भुवनेश्वर सिंह, रामचंद्र पासवान, डॉक्टर पवन सिंह, राकेश सिंह, मिथिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.