बाराबंकी, जनवरी 27 -- सूरतगंज। सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बजरंग कुटी परिसर से निकली कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा सरयू नदी तट तक पहुंची, जहां विधिविधान से जल भरकर कलशों को कथा स्थल लाया गया। कलश स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के बिझला मजरे पांडेयपुर गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुई।कथा के शुभारंभ से पूर्व आचार्य कमलेश कुमार पांडेय के सान्निध्य में निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण किया। शाम को कथा व्यास आचार्य कम...