दुमका, मार्च 24 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बौड़िया ग्राम में भव्य कलश यात्रा सह साप्ताहिक महाज्ञान कथा का आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कथा पंडाल से कलश लेकर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शिवगंगा से 351 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं से श्री धाम वृंदावन से आए पूज्यनीय गुरुजनों के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भरवाया गया तथा राधे राधे जयघोष के साथ गाजे बाजे लेकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए कथा पंडाल में कलश स्थापित किया गया। बता दें कि बौडि़या के पंचायत भवन के सामने मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानामूर्ति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समय संध्या 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.