गढ़वा, फरवरी 23 -- बिशुनपुरा, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला प्रखंड के पोखरा चौक स्थित प्रसिद्ध शेषशैया भगवान श्री विष्णु मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। पूरा बिशुनपुरा भक्ति रस में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा और भगवान विष्णु की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि विष्णु मंदिर पूरे पलामू प्रमंडल में आस्था और आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने मंदिर के सात दिवसीय वार्षिकोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विष्णु मंदिर विकास समिति को साधुवाद दिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ...