जामताड़ा, जनवरी 16 -- भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ मां चंचला महोत्सव, 35 हजार महिला श्रद्धालु हुई शामिल - कलश यात्रा पूर्ण होने में लगा 6 घंटा, आवागमन पर लगा रहा विराम जामताड़ा, प्रतिनिधि। भव्य कलश यात्रा के साथ 13वां तीन दिवसीय मां चंचला महोत्सव शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। माथे पर कलश लिए कन्याएं, युवतियां और महिलाएं रंगे-बिरंगे परिधान से सजधज कर शोभा यात्रा को भव्य और आकर्षक बना रहे थे। भक्ति भाव के सागर में पूरा शहर गोता लगा रहा था। कलश यात्रा के आगे-आगे भव्य रथ पर सवार मां चंचला का स्वरूप देखते बन रहा था। पारंपरिक वाद्य यंत्र की ध्वनि और पारंपरिक नृत्य माहौल को भक्तिमय बना रहा था। आस्था व अध्यात्म से सराबोर यह नजारा शुक्रवार को जामताड़ा की सड़क पर दिखा। महोत्सव के पहले दिन लगभग 35 हजार की संख्या में महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामि...