बोकारो, फरवरी 22 -- चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी स्थित घंटी बाबा आश्रम में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जल यात्रा के साथ हुआ। जल यात्रा में हजारों की संख्या में बालिकाओं ,महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर, आम पल्लवयुक्त कलश लेकर अस्पताल मोड़, नीचे बाजार चंदन कियारी, चौक, पुरुलिया रोड होते हुए गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए इजरी नदी घाट पहुंचे। गवाई नदी तट पर वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम देवता, पंच देवता, समेत अन्य देवी देवता की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा कलश में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान प्रयागराज से पधारे विद्वान आचार्यों पंडित मार्कण्डेय त्रिपाठी, पीयूष शुक्ल, उदित नारायण, आकाश त्रिपाठी, हरिओम पांडेय, आचार्य अमित, वेदप्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.