कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा महुअवा खुर्द स्थित शुक्ल बाबा स्थान परिसर में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुबह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर सुम्हाटार, लेहनी होते हुए कुस्महां पहुंची, जहां कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वहां पर यज्ञाचार्य पंडित कपिलमुनि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी-देवताओं का आवाह्न किया। यजमान के रूप में योगेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, गेन्दा देवी, अजय शुक्ला रहे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि महायज्ञ की आगामी 9 जून को पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ होगी। दिन में प्रवचन और रात्रि में रामलीला का आयोजन किया जायेगा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.