सहारनपुर, जनवरी 30 -- मानव कल्याण मंच ने पालिका सभासद एवं नवनियुक्त श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी का चेयरमैन विपिन त्यागी एड. का स्वागत किया। शिवपुरी कॉलोनी स्थित आयोजित कार्यक्रम में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल एवं सदस्यों ने विपिन त्यागी और सभासद कुलदीप सैनी का अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मेला चेयरमैन विपिन त्यागी ने कहा कि इस वर्ष श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभासद रविंद्र चौधरी, रोहित अग्रवाल, विकास देशवाल, राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप, विनोद गर्ग, गिरीश गोयल और सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...