देवरिया, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में आधी रात को भव्य आतिशबाजी के साथ भगवान का जलाभिषेक शुरू होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने महाशिवरात्रि मेले की तैयारी और सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही मातहत अधिकारियों से एक विन्दुओं पर जानकारी लिए और आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन मन्दिर परिसर पहुंचे। जहां पैदल घूम-घूम कर महाशिरात्रि अवसर पर लगने वाले मेले के बारे में जायजा लिया। महिला और पुरुष के प्रवेश द्वार और बैरिकेटिंग का निरीक्षण किया। साथ ही 14 फरवरी की रात में होने वाले शिव जागरण और भण्डारा स्थल का निरीक्षण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.