बदायूं, मई 16 -- रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक मनाएगी। इस अवधि में पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। गुरुवार को योजना बैठक में राज्यमंत्री असीम अरुण एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया। राज्यमंत्री ने कहा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारी आराध्य हैं। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा पुण्यश्लोक ...