प्रयागराज, फरवरी 15 -- जय शिवसेना की ओर से श्रीवेद रक्षित अखाड़ा गुरुपंथ धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की 39वीं दर्शन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली। पं. दिगंबर त्रिपाठी की अगुवाई में मीरापुर मुख्यालय से अतरसुइया, रानीमंडी, कोतवाली व घंटाघर से होकर जानसेनगंज स्थित बाबा द्रवेश्वर नाथ मंदिर में पूजा कर त्रिशूल की आरती उतारी गई। यात्रा में अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, मोहनजी टंडन, अजय गुप्त, अजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...