प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। परमार्थ त्रिवेणी पुष्प अरैल में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाली गई। परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती की अगुवाई में वेदमंत्रों की मंगलध्वनि व शंखनाद के बीच तेलंगाना से आईं मातृ शक्तियों ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ सिर पर कलश लेकर निकली। संगम का जल भरकर मंदिर की परिक्रमा की। साथ ही पुष्प वर्षा कर शक्तियों का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में ओडिशा से आए आचार्यों की अगुवाई में 23 फरवरी से महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। महोत्सव में शामिल होने के लिए 25 फरवरी को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पहुंचेंगे। जबकि भगवान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 26 फरवरी को आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.