कौशाम्बी, फरवरी 11 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसवा में बुधवार को 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अमरदेव सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों एवं नोडल शिक्षकों को प्रमाण पत्र, स्टेशनरी सामग्री एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें दी गईं। अकादमिक रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार सिंह ने समुदाय और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। संचालन स्पेशल एजुकेटर शारदा कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...